Deoria News: ट्रांसफार्मर बदले नहीं जाने से दो दिन से आपूर्ति ठप
देवरिया, जुलाई 14 -- Deoria News: महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में तीन ट्रांसफार्मर जल गए हैं, जो दो दिन बाद बदले नहीं जा सके हैं। इसकी वजह से उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने स्थानीय जेई पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।बैतालपुर उपकेंद्र के नेरुई अमवा गांव का 63 केवीए, टड़वा गांव का 25 केवीए और टीलाटाली गांव का 10 केवीए ट्रांसफार्मर दो दिन पहले जल गया था। ग्रामीणों का कहना है कि जानकारी तत्काल विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई। इसके बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए हैं। इससे तीनों गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। ग्रामीणों ने शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.