Deoria News: ट्रक ने कार में मारी टक्कर, आधे घंटे तक लगा रहा जाम
देवरिया, नवम्बर 11 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर स्थित ओवरब्रिज से उतरने के बाद मंगलवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आ रही कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने से मुख्य मार्ग पर जाम लग गया और करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा।बिहार प्रान्त के जिला सिवान के छपिया बुजुर्ग गांव निवासी अरविंद कुमार अपनी सास का गोरखपुर में इलाज कराकर कार से घर लौट रहे थे। अभी वह सलेमपुर ओवरब्रिज से नीचे उतरकर हरैया के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके चलते उपनगर के हरैया से मझौलीराज मोड़ तक सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.