Deoria News: ट्रक की टक्कर से सांड़ की दर्दनाक मौत
देवरिया, अक्टूबर 10 -- Deoria News: महुआडीह , हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हेतिमपुर में गुरुवार देर रात नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की टक्कर से सड़क पार कर रहे एक सांड की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर कुशीनगर की ओर फरार हो गया, जबकि बीच सड़क पर सांड का शव क्षत-विक्षत पड़ा होने से अफरा-तफरी मच गई। करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।आसपास के लोगों ने हेतिमपुर पुलिस, नगर पंचायत के जिम्मेदारों और एनएचएआई की टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने जेसीबी की मदद से शव को हाईवे से हटवाया। इसके बाद गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया गया। यह भी पढ़ें- Motihari News: एनएच-27 पर ट्रक ने अधेड़ को कुचला, मौके पर मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.