Deoria News: टैंकर का एचपीसीएल का पैडलॉक तोड़कर चोरी
देवरिया, नवम्बर 16 -- Deoria News: महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। घर के दरवाजे पर खड़े टैंकर का पैडलॉक तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर दूबे गांव निवासी मृत्यंजय दुबे का आरोप है कि उनका टैंकर एचपीसीएल के बैतालपुर डिपो से चंद्रशेखर गुप्ता ट्रांसपोर्ट के माध्यम से अनुबंधित है।18 मई की रात टैंकर में तेल लोड कर कमला फिलिंग स्टेशन भेजा गया था। वहां से चालक टैंकर लेकर उनके घर पहुंचा और रात में दरवाजे पर खड़ा कर अपने घर चला गया। आरोप है कि इसी दौरान देर रात अज्ञात चोरों ने टैंकर में लगा एचपीसीएल कंपनी का पैडलॉक तोड़कर चोरी कर लिया। अगले दिन काफी खोजबीन के बाद भी पैडलॉक नहीं मिला। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.