Deoria News: टेंडर विवाद: पथरदेवा ईओ व नगर पंचायत अध्यक्ष की बढ़ाई गई सुरक्षा, दिए गए गनर
देवरिया, अक्टूबर 13 -- Deoria News: देवरिया/बंजरिया बाजार, हिन्दुस्तान टीम। पथरदेवा नगर पंचायत में टेंडर को लेकर हुए विवाद के बाद अधिशासी अधिकारी व नगर पंचायत अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दोनों को गनर मुहैया कराया गया है। साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्ताररी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। बीते आठ अक्टूबर की रात नगर पंचायत पथरदेवा के ईओ हिमांशु प्रताप सिंह के साथ कस्बे के पश्चिमी चौराहे पर मारपीट और अपहरण की कोशिश किए जाने का आरोप है। टेंडर विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव के बाद यह घटना हुई। इसके बाद से ही तनाव की स्थिति दिख रही है। पुलिस मामले में केस दर्ज कर तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। जबकि फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष क्रांति सिंह व ईओ हिमांशु सिंह की सुरक्षा पुलिस प्रशासन ने बढ़ा दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.