Deoria News: टूट कर गिर गया मेन लाइन का दो खंभा, दो उप केंद्र की बिजली गुल
देवरिया, जुलाई 11 -- Deoria News: रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। मेन लाइन का खंभा टूटने से आधी रात को दो उप केंद्र की बिजली गुल हो गई। आधी रात से ही दोनों उपकेंद्र के 25 हजार उपभोक्ता बेहाल हैं। लगातार दूसरे दिन आधी रात से बिजली गुल होने के चलते उपभोक्ता बेहाल है।शुक्रवार की रात लगभग 1:00 बजे पिपरा मदन गोपाल और रामपुर महुआ बारी के नजदीक बिजली का तीन खंभा टूटकर गिर गया। इसके चलते दोनों उपकेंद्र की आपूर्ति बंद हो गई। जानकारी मिलने के बाद अवर अभियंता अखिलेश गुप्ता और इरफानुल्लाह अंसारी लाइनमैन के साथ पहुंचे और खंभा बदलने का काम शुरू कराया। बिजली का एक खंभा खेत में गिरने से लाइनमैन को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खेत में पानी लगा होने के चलते ट्रैक्टर भी खंभे के पास नहीं पहुंच पा रहा था।तेज हवा और बारिश के चलते रामपुर महुआ बारी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.