देवरिया, अक्टूबर 12 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिले में तेजी से साइबर अपराध बढ़े हैं। गरीब तबके के लोगों को झांसा देकर साइबर अपराधी खाते की खरीदारी कर उसमें साइबर अपराध के रुपये मंगा रहे हैं और लाखों का वारा-न्यारा कर रहे हैं। जिनका टीनशेड व झोपड़ी में बसेरा है, कभी महीने में एक लाख रुपये तक नहीं देखे, उनके खाते से करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन हो गया। भनक लगने के बाद उनके हाथ-पांव फुल गए हैं। न रात को नींद आ रही है और न दिन में चैन मिल रहा है। वह भयभीत हैं, उधर जालसाज भनक लगते ही घर छोड़ कर फरार हो गया है।

गरीबों के खातों से करोड़ों का लेनदेन इन दिनों साइबर अपराध तेजी से बढ़े हैं। साइबर अपराध का हब देवरिया भी बनता जा रहा है। जिले में कुछ ऐसे लोग हैं, जो साइबर अपराधियों से जुड़ गए हैं और साइबर अपराध का रुपया म्यूल खाते में मं...