देवरिया, नवम्बर 14 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिले के अलग-अलग ब्लॉकों से आए परिषदीय शिक्षकों की टीमें टीचर प्रीमियम लीग में मैदान पर अपना दमखम दिखा रही हैं। शुक्रवार को सोनूघाट स्थित देवांश क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए जिला क्रिकेट लीग के दूसरे दिन के मुकाबले में लार लायंस ने गौरीबाजार लायंस को दो रन से हरा दिया।

लार लायंस ने दो रन से जीता मुकाबला सात ओवर के मुकाबले में लार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बनाए, जबकि जवाब में गौरीबाजार की पूरी टीम 68 रन ही बना सकी। गौरीबाजार के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी लार की टीम ने शुरुआत से ही तेजी दिखाई। मयंक पांडेय ने 25 रन की शानदार पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। शिब्लू सिंह ने 16 रन, शिशिर राय ने 11 रन और अभिजीत ने 10 रनों का योग...