देवरिया, सितम्बर 18 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। बच्चों के टीकाकरण को डीएम ने ग्राम पंचायत प्रशासकों को पत्र भेजा है। इसमें सत्र में छूटे हुए बच्चों के टीकाकरण पर जोर दिया है। टीकाकरण को लेकर भय और भ्रांतियां को प्रशासकों से दूर करने की अपील की है। ताकि टीकाकरण से बच्चों को कई गंभीर बीमारियों, किशोरियों को गर्भाशय कैंसर से सुरक्षा मिल सके। पत्र में गर्भवती की जांच पर भी डीएम ने जोर दिया है।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जिले के सभी ग्राम प्रधानों (प्रशासक) को भेजे पत्र में कहा है कि सभी ग्रामों में माह में निर्धारित बुधवार एवं शनिवार को ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर आशा,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा लाभार्थियों को बुलाकर एएनएम के माध्यम से टीकाकरण समेत अन्य स्वास्थ्य सेवाएं दी जाती हैं। सत्रों में 0 से 5 वर्ष तक के ...