Deoria News: टक्कर के बाद चाय-मिठाई की दुकान में घुसी पिकअप
देवरिया, अक्टूबर 10 -- Deoria News: खुखुन्दू, हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के मगहरा चौराहे पर शुक्रवार की भोर में दो पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक पिकअप अनियंत्रित होकर चाय-मिठाई की दुकान में घुस गई। इससे दुकान का काउंटर और उसमें रखीं मिठाइयां क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं इस घटना में दुकानदार को हजारों रुपये क्षति बताई जा रहीं है। संयोग अच्छा रहा कि घटना के समय दुकान में कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। टक्कर के बाद दुकान में घुसी पिकअप खुखुन्दू थाना क्षेत्र के मगहरा चौराहे पर राजू मद्धेशिया की कोने पर चाय-मिठाई की दुकान है। शुक्रवार की भोर में देवरिया की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहीं एक पिकअप की करूअना की तरफ से आ रहीं दूसरी पिकअप से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। इसके बाद करूअन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.