Deoria News: झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, शादी से इंकार करने पर केस दर्ज
देवरिया, अगस्त 5 -- Deoria News: महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इंकार करने के मामले में मंगलवार को महुआडीह पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज किया है।थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी है। आरोप लगाया है कि गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। जब उसने शादी करने की बात कही तो आरोपी ने इंकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर महुआडीह पुलिस ने गौरीबाजार थाना क्षेत्र के वाकी पलवान टोला निवासी आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है । यह भी पढ़ें- Varanasi News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.