देवरिया, अगस्त 24 -- Deoria News: लार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडी एवं सजाव अस्पताल में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. संजय सेहवाल ने डॉ. मुकेश और डिप्टी सीएमओ डा. विपिन रंजन के साथ मेले का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेले में आये मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, मुफ्त दवाओं के वितरण, पैथोलॉजी जांच एवं उपचार की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। ज्वाइंट डायरेक्टर ने डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि मेले में हर मरीज को बेहतर इलाज मिले और किसी को भी बाहर की दवा न लिखी जाय। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई और पंजीकरण पटल पर भीड़ नियंत्रण का भी निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- ज्वाइंट डायरेक्टर ने लिया जन आरोग्य मेले का जायजा ​इस...