Deoria News: ज्ञान कुंज एकेडमी के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा
देवरिया, अगस्त 13 -- Deoria News: भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। हर घर तिरंगा अभियान के तहत ज्ञान कुंज एकेडमी के विद्यार्थियों ने बुधवार को आजादी के महानायकों और वीर शहीदों की स्मृति में तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के नारों के साथ विद्यार्थी, शिक्षक एवं विद्यालय परिवार यात्रा में शामिल हुए।तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर बेलपार ढाला, केन यूनियन और मालवीय रोड होते हुए मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज परिसर पहुंची। यहां महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद यात्रा बाजार से होते हुए भाटपाररानी टाउन एरिया कार्यालय परिसर पहुंची और पुनः विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। यह भी पढ़ें- Mirz...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.