Deoria News: जीएसटी लाइसेंस निरस्त फर्म को 66 लाख भुगतान
देवरिया, नवम्बर 16 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जीएसटी लाइसेंस निरस्त फर्म को 66 लाख रूपये का भुगतान किया गया है। मनरेगा योजना के तहत पक्का कार्य का भुगतान हुआ है। रामपुर कारखाना के 10 ग्राम पंचायतों में भुगतान के नाम पर खेल किया गया है। फर्म ने भुगतान में जीएसटी की चोरी की है। एक व्यक्ति ने शपथ पत्र के साथ डीएम से इसकी शिकायत की है। डीएम ने मनरेगा उपायुक्त और जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर को जांच का निर्देश दिया है।
निरस्त जीएसटी लाइसेंस वाली फर्म को भुगतान रामपुर कारखाना विकास खण्ड के 10 ग्राम पंचायतों ने जीएसटी लाइसेंस निरस्त फर्म को लाखों का भुगतान किया है। 11 अक्तूबर-23 को फर्म मे. मुनिन्द्र राय, निवासी गौरा का जीएसटी लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। खण्ड विकास अधिकारी व ग्राम सचिव द्वारा वर्ष 2024-25, 2025-26 व 2026-27 वित्तीय वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.