Deoria News: जीआरपी ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, आठ लाख का सामान बरामद
देवरिया, जुलाई 5 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। राजकीय रेलवे पुलिस देवरिया को शनिवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। दो शातिर चोरों को पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक से गिरफ्तार किया। उनके पास से आठ लाख रुपये से अधिक के सामान बरामद किए गए हैं। हालांकि एक चोर दूसरे ट्रेन से फरार हो गया। जीआरपी उसकी तलाश में है।राजकीय रेलवे पुलिस देवरिया के थानाध्यक्ष अभिषेक पांडेय पुलिस बल के साथ प्लेटफार्म संख्या एक पर गश्त कर रहे थे। पश्चिमी छोर पर लगे साइनबोर्ड के पास दो युवक संदिग्ध नजर आए। पुलिस ने उन्हें रोक कर पूछताछ की तो वह भयभीत नजर आने लगे। इसके बाद पुलिस ने उनके पास से सामानों की तलाशी ली तो भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रवि कुमार और सरमन पासवान निवासी ग्राम हरपुर मुहद्दा, थाना पूसा, जिला समस्ती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.