देवरिया, जुलाई 21 -- Deoria News: देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले में 40 पंचायत सहायकों का पद रिक्त चल रहा है। पंचायत सहायक के अभाव में ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों की सुविधा को पंचायत सहायकों की नियुक्ति की गयी है। लेकिन जहां पर पद रिक्त है वहां के लोगों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनवाने में दिक्कत हो रही है। विभिन्न विकास खण्डों में पंचायत सहायक का पद रिक्त चल रहा है। पंचायत भवनों में पंचायत सहायक नहीं होने से ऑनलाइन आवेदन, प्रमाणपत्रों से जुड़े कार्य प्रभावित हो रही हैं। जिले के विभिन्न विकास खण्डों के ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों का पद विभिन्न कारणों से रिक्त चल रहा है। किसी की दूसरे विभाग में नौकरी लगने और किसी युवती की शादी होने के बाद परद रिक्त हो गया है।

रिक्त पंचायत सहायक पदों के कारण विकास खंड बैताल...