देवरिया, अगस्त 10 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिले में तेजी से साइबर अपराध बढ़ने लगा है। अभी तक व्यापारी व अन्य लोगों के मोबाइल हैक कर या फिर फेक आईडी बनाकर रुपये की मांग होती रही है, लेकिन अब तो डीएम मधुसूदन हुल्गी की फेंक आईडी बनाकर लोगों से रुपये एंठने का प्रयास किया गया। मामला सामने आने के बाद जांच साइबर थाने की टीम कर रही है। हालांकि 24 घंटे का समय गुजरने के बाद भी पुलिस टीम खाली हाथ है। उधर डीएम की तरफ से लोगों से फेक आईडी से भेजे गए किसी तरह के मैसेज पर ध्यान न देने की अपील की जा रही है।पहले यह भी पढ़ें- साइबर अपराध रोकने की सर्वोच्च पहल लोग बैंक में अपने रुपये रख देते थे तो उन्हें लगता था कि अब उनका रुपया सुरक्षित हो गया। लेकिन एक दशक से अधिक समय से साइबर अपराधियों ने बैंक में रखे रुपये को भी सुरक्षित नहीं छोड़ा है। ग्...