Deoria News: जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत
देवरिया, अक्टूबर 16 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन हादसों में वृद्ध समेत तीन लोगों की जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मौत की सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया।
स्कूल बस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत एकौना थानाक्षेत्र के सरांव निवासी विक्रम यादव (70) पुत्र रामलखन यादव गांव में ही टहल रहे थे। गोरखपुर जिले की एक स्कूल बस छात्रों को छोड़ने के लिए आई थी। बस को चालक पीछे कर रहा था। इस बीच विक्रम यादव उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें उपचार कराने के लिए सीएचसी रुद्रपुर ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.