देवरिया, अक्टूबर 6 -- Deoria News: बनकटा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बुद्ध पीजी कॉलेज रतसिया कोठी में सोमवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को मतदान के महत्व, मतदाता के अधिकारों और लोकतंत्र में उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राकेश रंजन ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जागरूक मतदाता के हाथों में होती है। मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को बिना किसी दबाव, प्रलोभन अथवा भेदभाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। युवा मतदाताओं की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी देश के मजबूत और विकसित भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं मत...