Deoria News: जांच समिति बनने के एक माह बाद भी नहीं आई रिपोर्ट
देवरिया, सितम्बर 29 -- Deoria News: रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत रामपुर कारखाना के अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच में देरी को लेकर सभासदों ने मंडलायुक्त से दूसरी बार गुहार लगाई है। सभासदों ने शिकायती पत्र देकर जांच जल्द पूरी कराने और आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।सभासदों के अनुसार, उन्होंने 24 अगस्त को जिलाधिकारी देवरिया और 27 अगस्त को मंडलायुक्त को शिकायती पत्र देकर नगर पंचायत में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की थी। मंडलायुक्त के निर्देश पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद अपर जिलाधिकारी ने 27 अगस्त को जांच समिति गठित कर 15 दिन में जांच आख्या मांगी थी।सभासदों का आरोप है कि निर्धारित समय बीतने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.