Deoria News: जहरीला पदार्थ खाने से युवक की हालत बिगड़ी
देवरिया, अगस्त 30 -- Deoria News: लार, हिन्दुस्तान संवाद। जहरीला पदार्थ खाने से एक युवक की हालत बिगड़ गई। पिपरा वार्ड निवासी उपेंद्र यादव (20) पुत्र उमेश यादव ने शनिवार को किसी बात से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह छटपटाने लगा। युवक की बिगड़ती स्थिति देख घबराए परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए सीएचसी लार लेकर पहुंचे। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. आशुतोष सिंह और फार्मासिस्ट शमशाद आलम ने तुरंत युवक का प्राथमिक इलाज शुरू किया। हालांकि, शरीर में जहर फैलने के कारण युवक की स्थिति चिंताजनक बनी रही। जिसके बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उसे जिला चिकित्सालय देवरिया रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.