Deoria News: जहरीला पदार्थ खाने से किशोरी की मौत
देवरिया, नवम्बर 23 -- Deoria News: बरहज। थाना क्षेत्र के ग्राम कुरमहा में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। स्थिति नाजुक देख चिकित्सक ने देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।सुबह करीब साढ़े 10 बजे गुड़िया 17 पुत्री श्रीकांत ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों के मुताबिक गुड़िया की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। अचानक अचेत होने और उसे अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों से वह तनाव में रह रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.