Deoria News: जल जमाव को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
देवरिया, सितम्बर 28 -- Deoria News: कपरवार। कपरवार चौराहा पर जल जमाव को लेकर सपाइयों ने रविवार को कपरवार में पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव और लोहिया वाहनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कपरवार में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने तथा रुद्रपुर मार्ग पर नाला निर्माण कराकर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।उनका कहना था कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी चौराहे पर जमा हो जाता है। इससे आवागमन प्रभावित होने के साथ ही आसपास के व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।इस दौरान प्रेमनाथ यादव, जवाहर मद्देशिया, पं. अजीत तिवारी, धर्मदेव कुशवाहा, प्रिंस मद्धेशिया, बलराम शर्मा, रामानंद यादव, जुबार राईनी, अहमद शाह, धर्मचंद जायसवाल, सौदागर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.