देवरिया, नवम्बर 1 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। श्री रामलीला समिति के तत्वाधान में चल रहे रामलीला के अंतिम दिन शनिवार को एसएसबीएल इंटर कॉलेज में असत्य पर सत्य के विजय के प्रतीक रूप में रावण का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने रावण का प्रतीकात्मक पुतला का दहन किया। प्रतिकूल मौसम के बावजूद भी लोगों की भीड़ रही।सांस्कृतिक संगम सलेमपुर के कलाकारों ने निदेशक मानवेंद्र त्रिपाठी के दिशा निर्देशन में रावण के प्रतीकात्मक पुतला दहन के बाद रामलीला मैदान में विभिन्न प्रसंगों की प्रस्तुतियों के बाद प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक का मंचन हुआ। प्रथम दृश्य के मंचन में प्रभु श्री राम जी समुद्र पार कर लंका पहुंचते हैं जहां पर राम जी अंगद को शांति दूत के रूप मे भेजते हैं। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: हनुमान ...