देवरिया, अक्टूबर 4 -- Deoria News: बरहज (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सरयू और राप्ती के जलस्तर में कमी आई है, लेकिन बाढ़ से प्रभावित करीब डेढ़ दर्जन गांवों में स्थिति अब भी गम्भीर बनी हुई है। सरयू के जलस्तर में 24 घण्टे में 30 सेमी की कमी आई है। पानी मे कमी के बावजूद पानी मे फंसे लोगों की मुश्किल नहीं कम हो रही है। बाढ़ से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित किया है। शनिवार को शाम पांच बजे सरयू का जलस्तर 67.70 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 1.20 मीटर अधिक है। शुक्रवार को सरयू 68.00 मीटर पर प्रवाहमान थी। पानी कम होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली चसी। तटबंधों पर दबाव कम हुआ है। लेकिन तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों की को राहत नहीं मिल पाई है दियारा क्षेत्र के परासिया और बिशनपुर देवार में घरों में पानी अब भी भरा हुआ है। लोगों क...