देवरिया, जुलाई 31 -- Deoria News: मदनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बाबा महेंद्रानाथ मंदिर परिसर में शिकायत पर विद्युत निगम कार्यालय के लोग जर्जर तार बदलने पहुंचे, जहां स्थानीय कुछ लोगों के विरोध के चलते कर्मचारियों को वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि श्रावण मास में मंदिर में जुटने वाली भीड़ को लेकर व वाराणसी जोन के अधिकारी के निर्देश पर तार बदला जाना है।महेन गांव स्थित बाबा महेंद्रानाथ मंदिर परिसर में लगाए गए विद्युत तार जर्जर हो गए हैं। गुरुवार को जेई रामरतन कर्मचारियों के साथ महेन मंदिर पहुंचे। बताया जा रहा है कि तार बदले जाने के दौरान कुछ लोग विरोध करने लगे। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका : लो वोल्टेज एवं जर्जर तार बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन लोग जमीन पर रखे गए ट्रांसफार्मर की ऊंचाई बढ़ाने की मांग कर रहे थे...