देवरिया, अक्टूबर 27 -- Deoria News: खुखुंदू, हिन्दुस्तान संवाद। पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद के बाद शांतिभंग में एक व्यक्ति का चालान किया गया। जमानत पर छूट कर घर लौटते ही मारपीट हो गई। जिसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।खुखुंदू के पोखरा टोला में पुरानी रंजिश में 23 अक्टूबर को दो पक्षों में विवाद हो गया। गांव की मुन्नी देवी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवई करते हुए बृजराज का 25 अक्टूबर को शांतिभंग में चालान कर दिया। रविवार की शाम जब वह जमानत पर छूट कर घर पहुंचा तो विवाद हो गया और मारपीट हो गई। जिसमें बृजराज, उसकी पत्नी व बेटी घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और मामले की जांच की। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार...