Deoria News: जब निरीक्षण को पहुंची राज्य मंत्री, ड्यूटी लिस्ट ढूढ़ने लगे अधीक्षक
देवरिया, जुलाई 11 -- Deoria News: सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने शुक्रवार रात नौ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर का औचक निरीक्षण किया। केवल एक कर्मी को ड्यूटी पर पाकर राज्य मंत्री ने जब ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की जानकारी मांगी तो अधीक्षक मोबाइल पर फोन कर कर्मचारी से लिस्ट मांगने लगे। यह देख राज्य मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई।अस्पताल का निरीक्षण राज्यमंत्री ने अस्पताल में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, दवा वितरण, मरीजों के उपचार, साफ-सफाई और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। वहीं महिला वार्ड का निरीक्षण के दौरान तीन की जगह केवल एक स्टाफ मौजूद मिला। इस पर उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर मांगा। इमरजेंसी ड्यूटी की लिस्ट मांगने पर सीएचसी पर लिस्ट ही नहीं थी और न ही ड्यूटी पर तैनात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.