देवरिया, नवम्बर 25 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जनगणना ड्यूटी से इंकार करने वाले 19 कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उक्त सभी ने जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत 19 कार्मिकों ने ड्यूटी पत्र प्राप्त करने तथा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने से इंकार कर दिया है। जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज प्रकाश राठौर ने बताया कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के कार्यों के लिए बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत 19 कार्मिकों द्वारा ड्यूटी पत्र प्राप्त करने के बाद दायित्वों का निर्वहन करने से इंनकार किया जा रहा है। इससे जनगणना कार्यों के सुचारू एवं समयबद्ध संपादन में बाधा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने बताया कि संबंधित कार्मिकों के असहयोगात्मक रवैये को गंभीरता से लेते हुए उनके विरुद्ध उत्तर प्र...