देवरिया, अक्टूबर 13 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में शनिवार की आधी रात को प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की हुई मौत के मामले में अब जांच होगी। प्राचार्य के निर्देश पर पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। तीन दिनों के अंदर जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के मलकौली निवासी राहुल गुप्ता की शादी मदनपुर थाना क्षेत्र के नवलपुर निवासी गुड़िया गुप्ता (22) से पिछले वर्ष 22 नवंबर को हुई थी। गुड़िया नौ माह की गर्भवती थी। परिजनों का आरोप है विगत कई दिनों से उसे प्रसव पीड़ा हो रहा था। हफ्ते भर में कई बार गुड़िया को मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। लेकिन विलंब होने की बात कह कर वापस कर देते थे। शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन पुन: लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने ...