Deoria News: जंगल में शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
देवरिया, अगस्त 10 -- Deoria News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लेहड़ा-फरेंदा मार्ग पर जंगल स्थित दुर्गा मंदिर मोड़ के पास सोमवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
शव की स्थिति मृतक लगभग 40 वर्ष का प्रतीत हो रहा है, जिसके शरीर पर केवल हाफ लोअर था। सिर, हाथ, पैर और कंधे समेत शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। शव की स्थिति और चोटों को देखकर आसपास के लोगों में हत्या की आशंका को लेकर चर्चा शुरू हो गई। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है।
पुलिस का बयान थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के सिर, हाथ, पैर और कंधे पर चोट के निशान हैं। प्रथम दृष्टया मार्ग दुर्घटना में मौत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.