Deoria News: छुट्टा गोवंश के हमले में दो किसान घायल, एक की हालत स्थिर दूसरे की गंभीर
देवरिया, नवम्बर 22 -- Deoria News: रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। छुट्टा घूम रहे गो वंश के हमले में दो किसान घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां एक किसान की हालत गंभीर देख गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। दूसरे किसान का इलाज अभी चल रहा है। 15 दिन पहले इन्हीं गोवंशों ने एक किसान की जान ले ली थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गौशाला में भेजने की मांग की है।रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गोविंदपुर लाला, रणछोर कुट्टी चौराहा, मदिरा पाली खास, नगर पंचायत रामपुर कारखाना, डुमरी, भगवानपुर तिवारी, सिरसिया नंबर एक आदि गांव के लोग छुट्टा पशुओं से परेशान है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: गोबर, गंदगी और ठंडी के चलते बीमार हो रहे गोवंश अभी तक इन पशुओं से किसान फसल नुकसान को लेकर परेशान थे, लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.