देवरिया, अक्टूबर 16 -- Deoria News: तरकुलवा (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बच्चों के विवाद में एक अध्यापक द्वारा पांचवीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। पिटाई से घायल छात्र का उपचार कराया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। क्षेत्र के मुंडेरा जगदीश गांव निवासी संगीता देवी पत्नी अरविंद प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका बेटा अभिषेक एक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ता है। 14 अक्टूबर की सुबह स्कूल परिसर में बच्चों के बीच मामूली विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान अध्यापक ने अभिषेक के साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। डंडे और हाथ-पैर से की गई पिटाई में उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।घटना के बाद से बच्चा डरा-सहमा हुआ है और उसका इलाज कराया जा रहा है। संगीता ...