Deoria News: छात्रा से छेड़खानी का आरोपी भेजा गया जेल
देवरिया, अक्टूबर 16 -- Deoria News: महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। स्कूल जा रही एक छात्रा से रास्ते में रोक कर मोबाइल नंबर मांगने और उसके साथ छेड़खानी करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा ने आरोप लगाया है कि वह एक इंटर कॉलेज में 9 अक्टूबर को अपने घर से पढ़ने जा रही थी। अभी वह गांव के बाहर बीच रास्ते में पहुंची ही थी कि गांव का ही एक युवक सुनसान देख उसे घेर लिया और मोबाइल नंबर मांगने लगा। इसका विरोध करने पर युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगा। शोरगुल सुनकर राहगीरों को आता देख आरोपी युवक भाग निकला। छात्रा ने घर पहुंचकर अपनी मां से आपबीती बताई। छात्रा की मां आरोपी के घर पहुंचकर घटना के बारे में पूछताछ करने लगीं। आरोप है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.