Deoria News: छात्राओं को गुड व बैड टच के बारे में दी गई जानकारी
देवरिया, जुलाई 23 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। इनर व्हील सृजन ने बुधवार को इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय में फिट गर्ल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें छात्रों को गुड व बैड टच के बारे में जानकारी दी गई।क्लब की अध्यक्ष शर्मिला सोनी ने कहा कि इस सत्र का उद्देश्य बालिकाओं को व्यक्तिगत सुरक्षा व शारीरिक गतिविधि के प्रति जागरूक करना है। प्रेम केडिया व सीमा जायसवाल ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए आत्मविश्वास की जरूरत है। ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से बालिकाओं में अप्रत्याशित घटनाओं के दौरान खुद की रक्षा करने के कौशल विकसित होते हैं। इस दौरान खुशबू, सोनी, अनीता लाल एवं अनीता बरनवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.