Deoria News: छात्राओं को अधिकार एवं सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
देवरिया, जुलाई 25 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। युग निर्माण शिक्षण संस्थान इंटरमीडिएट कॉलेज, देवरिया में शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण विषय पर एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्मविश्वास के प्रति जागरूक करना था।बतौर मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अर्चना ने छात्राओं को महिला अधिकारों, कानूनी सहायता एवं विभिन्न सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। बाल संरक्षण अधिकारी जयप्रकाश तिवारी ने बच्चों एवं किशोरियों के संरक्षण से संबंधित कानूनों और हेल्पलाइन के बारे में बताया। मीनू जायसवाल और वर्षा सिंह सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रेरक विचार व्यक्त किए। हरीश सिंह ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.