देवरिया, अगस्त 4 -- Deoria News: गोरखपुर। पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में बुधवार को 11 बजे बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जिले के 1515 शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक योगी बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह आयोजित की जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने बैठक में सभी शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों को समय से पहुंचने अपील की। यह भी पढ़ें- छात्रवृत्ति आवेदन की समय सारिणी जारी, 11 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...