Deoria News: छत से गिरकर किशोर की मौत
देवरिया, अक्टूबर 24 -- Deoria News: भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। छत से गिर कर एक किशोर की मौत हो गई। पुरानाछापर गांव निवासी अखिलेश प्रसाद का 15 वर्षीय पुत्र आर्यन गुरुवार की शाम अचानक छत से फिसलकर नीचे गिर गया।हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक देख परिजन आनन-फानन में उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज, देवरिया ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.