Deoria News: छत पर सो रहा था परिवार, घर में सेंध काट उड़ा ले गए लाखों का सामान
देवरिया, अगस्त 8 -- Deoria News: भटनी, (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के सिंगीहीडीह में चोर लाखों के जेवरात के साथ करीब 20 हजार रुपये नकदी चोर चुरा ले गए। नकब काटकर हुई चोरी की घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई।सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पेशे से सेल्समैन अंगद यादव का परिवार छत पर सो रहा था। सुबह नीचे आने पर घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। घर के पीछे से नकब काटकर हुई चोरी की घटना में चोरों ने परिवार की दो बेटियों की माला, अंगूठी, चेन, बाली आदि सहित 20 हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है। इस संबंध में थानेदार पंकज गुप्त ने बताया कि सूचना मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.