देवरिया, जुलाई 9 -- Deoria News: बरहज। थाना क्षेत्र नवापार में छत से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक झुलस गया। गम्भीर अवस्था मे युवक को इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।मंगलवार को सुबह सुनील चौहान 35 पुत्र राजेन्द्र चौहान छत पर कुछ कार्य कर रहे थे। छत के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहा है। कार्य करते समय वह तार की चपेट में आ गए। करंट से गम्भीर रूप झुलसने के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां उनका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- Deoria News: ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान किशोर को लगा करंट, मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...