Deoria News: चौरीचौरा में खेत देखने गए किसान की डूबने से मौत
देवरिया, अक्टूबर 2 -- Deoria News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के सिवान में शुक्रवार को धान का खेत देखने गए किसान की पानी में डूबने से मौत हो गई। बघाड़ खास गांव निवासी लालबिहारी साहनी (58) का शव उनके खेत में भरे पानी में मिला। आशंका है कि खेत में अचानक बेहोश होकर गिरने के बाद वह पानी में डूब गए। मिली जानकारी के अनुसार लालबिहारी साहनी शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे घर से भोजन करने के बाद खेत देखने के लिए निकले थे। करीब दो घंटे बाद भी वह घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन उन्हें खोजते हुए खेत की ओर गए। वहां लालबिहारी खेत में भरे पानी में मृत अवस्था में मिले। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.