Deoria News: चोरी की दो बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
देवरिया, जुलाई 14 -- Deoria News: तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रतनपुर चौराहे के पास से पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। रतनपुर चौराहे के पास एक युवक दो बाइक के साथ संदिग्धावस्था में खड़ा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।पूछताछ के दौरान युवक ने दोनों बाइक चोरी की होने की बात स्वीकार की। युवक की पहचान आदित्य चौहान पुत्र रामरेखा चौहान निवासी छितरुआ थाना सुरौली के रूप में हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद बाइक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही आरोपी के वाहन चोर गिरोह से जुड़े होने की भी जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.