देवरिया, अक्टूबर 5 -- Deoria News: रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत रुद्रपुर की चेयरमैन सुधा निगम के भतीजे से लखनऊ में आवासीय प्लाट दिलाने के नाम पर दस लाख की ठगी एक व्यक्ति ने कर दिया है। मामले में पुलिस ने जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है। रुद्रपुर नगर के गोला वार्ड के रहने वाले पूर्व चेयरमैन छट्ठेलाल निगम के भतीजा कुमार करन निगम पुत्र बेचन प्रसाद निगम ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि एक व्यक्ति ने अपने को लखनऊ नगर निगम का पंजीकृत ठेकेदार व कर्मचारी बताकर लखनऊ में प्लाट दिलाने की बात कही। जिस पर उसके ऊपर विश्वास करते हुए कुमार करन ने उसे दस लाख रुपए दे दिया। लेकिन कुमार करन को प्लाट नहीं मिल सका। जिस पर कुमार करन ने अपने पैसे की मांग करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया है कि अब रुपए की मांग करने पर गाली गलौज के साथ ही उन्हे...