देवरिया, अगस्त 5 -- Deoria News: सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। तहसील क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने चेन स्नैचरों और अन्य चिन्हित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया है। हाल के दिनों में चोरी व चेन स्नैचिंग की घटनाओं के बाद पुलिस लगातार कार्रवाई करते हुए ऐसे लोगों का प्रतिदिन सत्यापन कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य अपराध की पुनरावृत्ति रोकना और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। कोतवाली क्षेत्र के बेलपार, अहिरौली लाला, औरंगाबाद समेत कुछ अन्य गांवों के ऐसे लोगों को पुलिस ने निगरानी में रखा है, जिनका नाम पूर्व में चेन स्नैचिंग अथवा इसी तरह के मामलों में सामने आया था। पुलिस के अनुसार सावन माह में महिलाओं की भीड़ वाले मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर चेन स्नैचिंग क...