Deoria News: चेन स्नेचिंग में अज्ञात बाइक सवार पर केस
देवरिया, अगस्त 1 -- Deoria News: खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के साथ हुई चेन स्नेचिंग की घटना के मामले में पुलिस ने एक अज्ञात बाइक सवार पर केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के तिलौली उर्फ डेहरी गांव निवासिनी केशा देवी पत्नी नंदकुमार 29 जुलाई की सुबह टहलने के लिए निकली थी।वह परसिया खाप रोड पर एक पुलिया के पास पहुंची थी उसी दौरान एक बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति उनके पास पहुंचा और गले में पहनी लॉकेट को झपट्टा मार कर छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में महिला के बेटे विशाल कुमार के तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार पर केस दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: तिलकामांझी और बरारी में लॉकेट व चेन छिनतई, मंगलसूत्र भी उड़ाया पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.