देवरिया, अगस्त 26 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। चीनी की जमाखोरी एवं कालाबाजारी के प्रभावी नियंत्रण के लिए डीएम मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर गठित समिति द्वारा जनपद के ट्रेडर्स, होलसेलर एवं प्रोसेसर द्वारा घोषित चीनी के स्टॉक का भौतिक निरीक्षक मंगलवार को एक साथ किया गया। सत्यापन के दौरान अभिलेखों में उपलब्ध स्टॉक के अनुसार मौके पर स्टॉक की उपलब्धता का मिलान किया गया। सभी होलसेलरों के यहां अभिलेखों में दर्ज अवशेष स्टॉक के अनुसार मौके पर उपलब्ध स्टॉक का मिलान सही पाया गया। गठित टीम में उप जिलाधिकारी सदर, विपणन निरीक्षक देवरिया सदर अतीश कुमार राय एवं विपणन निरीक्षक बैतालपुर संजय कुमार पांडेय शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: चीनी स्टाक को लेकर चलाया अभियान टीम द्वारा कुल 13 होलसेलर प्रतिष्ठानों के स्टॉक का भौतिक सत्यापन क...