Deoria News: चित्रांश समाज ने की कलम-दवात की पूजा, मेधावियों का हुआ सम्मान
देवरिया, नवम्बर 12 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। बुधवार को श्री चित्रगुप्त सभा द्वारा श्री चित्र गुप्त मंदिर में भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज का पावन कलम-दवात पूजनोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। इसमें शहर सहित आस पास के क्षेत्रों से भारी संख्या में चित्रांश बंधु, मातृ शक्ति शामिल हुई। उन्होंने भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर समाज, परिवार के कल्याण की कामना की।कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष हृदयानंद श्रीवास्तव ने की। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों एवं कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। बच्चों को चिकित्सक डॉ. डीके श्रीवास्तव ने पुरस्कृत किया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: झरिया में धूमधाम से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.