देवरिया, सितम्बर 26 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददत्ता। मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में चार बार एक पूर्व सैनिक पहुंचा और हर बार उसे न्याय का आश्वासन दिया गया, लेकिन अभी तक उसके पैतृक जमीन को लेकर न्याय नहीं मिला है। न्याय न मिलता देख पूर्व सैनिक ने गांधी जयंती यानी दो अक्टूबर को आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। इसकी सूचना सीएम व अन्य अधिकारियों को रजिस्टर्ड डाक से भेज दी है। सूचना मिलने के बाद अभिसूचना इकाई समेत अन्य टीमें सक्रिय हो गई हैं।

पूर्व सैनिक की समस्या खामपार थाना क्षेत्र के भिंगारी बाजार के रहने वाले सत्येंद्र कुमार शाही सेवानिवृत्त सैनिक हैं। उनका आरोप है कि उनकी पैतृक भूमि पर भू-माफिया व अन्य लोगों ने कब्जा कर लिया है। कब्जा करने वाले में टाप-टेन की सूची में शामिल एक व्यक्ति भी शामिल हैं। उन्होंने एक बार नहीं, बल्कि चार बार...