Deoria News: चारपहिया वाहन की टक्कर से चाय की दुकान क्षतिग्रस्त
देवरिया, नवम्बर 28 -- Deoria News: भटनी (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नगर स्थित पक्के पुल पर एक चाय की दुकान में कुछ मनबढ़ों ने वाहन से कई बार टक्कर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। दुकानदार को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह दुकान पहुंचने पर हुई। दुकानदार ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी है। वहीं, घांटी मार्ग पर एक थार ने ब्रेजा कार में टक्कर मार दी। इससे कार गड्ढे में जा गिरी। हालांकि, हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।आर्यन राजभर नगर के पक्के पुल के पास चाय की दुकान चलाते हैं। शनिवार की सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो देखा कि किसी वाहन से लोहे की मुख्य जाली पर कई बार टक्कर मारी गई है, जिससे पूरी दुकान क्षतिग्रस्त हो गई है। आर्यन के अनुसार, वह रात 11:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। इस घटना में दुकान में रखा फ्रिज, कुल्हड़, चूल्हा और फर्नीचर सहित अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.