Deoria News: चाचा के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे किशोर को ट्रक ने रौंदा, मौत
देवरिया, अगस्त 23 -- Deoria News: गौरीबाजार(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। देवरिया के गौरी बाजार क्षेत्र में रविवार की सुबह एक किशोर को गौरीबाजार पूर्वी रेलवे ढाला ओवरब्रिज पर ट्रक ने रौंद दिया। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चाचा चायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने में जुट गई। गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के देउरवीर निवासी देव प्रजापति (14) पुत्र राधेश्याम प्रजापति रविवार सुबह चाचा घनश्याम प्रजापति के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। गौरीबाजार पूर्वी रेलवे ढाले के ओवरब्रिज पर पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दिया। बाइक अनियंत्रित होने पर पीछे बैठा देव नीचे गिर गया और ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। जिसे ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर उसकी मौत हो गई।चाचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.